Soil Bio Nutrient क्या हैं और इसका खेती में प्रयोग 
Bio Soil Nutrient | जैविक मृदा उर्वरक 


जैविक रूप से भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए  Soil Bio Nutrient का प्रयोग करना चाहिए , क्योकि  इसके प्रयोग से हानिकारक कीट बीमारी को आसानी से  कंट्रोल किया जा सकता , साथ ही साथ मिट्टी की स्वस्था को भी बेहतर  रखा जा सकता हैं , Bio soil  nutrient का प्रयोग करने से फसल की गुणवत्ता में सुधार  होता  हैं और कम लगत में अधिक वा अच्छी  फसल लिया जा सकता हैं , जिसका बाजार भाव भी अच्छा मिलता  , अब सरकार भी जैविक खेती करने के लिए प्रोत्सहन कर रहा हैं |

कार्बनिक खाद , या जैविक पदार्थो से निर्मित उर्वरको का प्रयोग करने से मिट्टी द्वारा उत्पन्न होने वाले हानिकारक कीड़ो के जीवन जीवन चक्र पर  बुरा प्रभाव डालता हैं जिससे इन कीटो की संख्या में कमी आता  हैं और फसल सुरक्षित हो जाता हैं | 
इसी प्रकार से मृदा जनित बीमारी का भी अंत हो जाता हैं ,  इस प्रकार से कीट, बीमारी को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक रासायनिक दवाओ का प्रयोग  करना नही पड़ता जिससे एक तरफ तो किसानो की पैसे बचते ही हैं   साथ में लाभदायक जीव जंतु को भी बचाते हैं जो फसलो को नुकसान पहुचने वाले कीड़ो को खा कर नस्ट करते हैं, किसान जब फसल उगाने के लिए रासायनिक खाद जैसे की , सुपर फास्फेट , यूरिया , DAP आदि का प्रयोग करता हैं ,तो इससे फसल बहुत अच्छे से कम समय में विकास तो कर लेता हैं लेकिन , कीट बीमारी की मार को सहन करने की क्षमता बहुत कम होता हैं जिससे किसान दवाई खरीदने के लिए अतरिक्त पैसे खर्च करता हैं , 
इसके अलावा रासायनिक खाद या उर्वरक मिट्टी को नीचे से  कड़ा कर देता हैं जिसके कारण जमीन के अन्दर पानी का रिसाव बंद होने लगता हैं , खेत से पैदा होने वाले फसल में उन प्रयोग होने वाले उर्वरक का अंश भी रह जाता हैं जो खाने वाले के अंदर जा कर शारीर में कई बीमारी को जन्म दे देता हैं | 

Bio soil Nutrient क्या हैं ?

Bio Soil Nutrient ,जैविक पदार्थो से बनाया गया उर्वरक हैं जो भूमि की उर्वरक क्षमता को बढ़ता हैं , मृदा की भौतिक, जैविक , गुणवत्ता को बेहतर बनाता हैं , जिससे मिट्टी में जल धारण करने की क्षमता बढ़ता हैं , मिट्टी में लाभकारी जीवो की संख्या में बढ़ोतरी होता हैं , जो किसी भी फसल को उगाने के लिए उपयुक्त होता हैं | 

जैविक उर्वरक और जैविक खाद में अंतर 

 जैविक उर्वरक , जैविक पदार्थो को संश्लेषित करके बनाया जाता हैं , जो तरल और ठोस दोनों अवस्था में हो सकता हैं , जबकि जैविक खाद , जीवो के अवशेष या पदार्थो को गढ़े में सडा कर बनाया जाता हैं जो ठोस रूप में होता हैं जैसे की गोबर की खाद , कम्पोस्ट की खाद , केचुए की खाद और इसे प्रयः फसल बोने के पहले ही खेत में डाला जाता हैं  |

जैविक उर्वरक को, जैविक खाद के साथ मिलाकर भी खेत में डाल सकते हैं और खड़ी फसल में भी छिडकाव कर सकते हैं , किन्तु खड़ी फसल में छिडकाव करने के लिए , स्प्रे या अन्य जैविक खाद जैसे की केचुए की खाद में मिलाकर प्रयोग किया जाता हैं , इसके अलावा कई ऐसे जैविक उर्वरक भी हैं जिसे यूरिया ,DAP के साथ भी मिलाकर प्रयोग किया जा सकता हैं |

प्रमुख जैविक उर्वरक :-

 

Soil Bio Nutrient Gold

प्रयोग विधि :-

यह उर्वरक  घोल के रूप में आता हैं, जो  पौधों के लिए जरुरी NPK पोषक तत्व की कमी को पूरा करने में सक्षम हैं | जो वनस्पति में सुधार करने के साथ ही साथ पादप प्रजनन की क्रिया को बढ़ाता हैं , इसका प्रयोग फसल के किसी भी अवस्था में तथा लगभग सभी प्रकार की फसल में किया जा सकता हैं | 2 ml को एक लीटर पानी में घोल कर के  छिडकाव किया जाता हैं , यह क्रिया 15 दिन के अंतरल पर दोहरा दे इससे इसका रिजल्ट अच्छा आता हैं | 

फायदे :-

यह वनस्पति विकास विशेष रूप से पत्ते , तना , शाखाओं और पत्तियों को पीला होने से रोकता हैं | जड़ वृद्धि बीज अंकुरण और फुल को उतेजित करता हैं | इसके अलावा यह रोग प्रति रोधक के साथ साथ मिट्टी की जलधारण क्षमता को बढ़ाता हैं मिट्टी को मुलायम बनाता हैं ,पौधे में आवश्यक प्रोटीन बनाने में मदद करता हैं जिससे अधिक संख्या में फुल फल लगते हैं |

Soil  Black  Bio Nutrient


प्रयोग विधि :-

यह उर्वरक ठोस रूप में आता हैं जो चाय पत्ती के सामान काला दिखाई देता हैं , इसमें 95% ह्यूमिक एसिड तथा 5 % फेल्विक एसिड  तथा 60 प्रकार के एक्टिव बायो सूक्ष्म तत्व होता हैं , जो  पानी में शीघ्र घुलनशील होता हैं , जिससे यह नमी मिलते ही घुल जाता हैं , इस उर्वरक को जैविक खाद वा रासायनिक की किसी भी खाद में मिलाकर, वा कीटनाशक दवाई में मिलाकर , या फिर टपक सिचाई के माध्यम से  फसल की किसी भी अवस्था में  किया जा सकता हैं, इसके अलावा इसे .0.5-1 ग्राम मात्रा को एक लीटर पानी में घोल करके खाड़ी फसलो में छिडकाव कर सकते हैं , तथा इसका उपयोग सभी प्रकार की फसल में किया जा सकता हैं | यह उर्वरक 50 -100 ग्राम एक एकड़ के लिए पर्याप्त होता हैं |

फायदे :-

मिट्टी की सरचना में सुधार करता हैं व जल धारण क्षमता को बढ़ाता हैं  पौधों में बीज अंकुरण की क्षमता को बढ़ाता हैं एवं जड़ो का शीघ्र विकास करता हैं ,जिससे पोषक तत्वों के केटायन एक्सचेंज कैपेसिटी को बढाकर पोषक तत्वों को कम समय में पौधों के सभी भागो में फैलाता हैं , लाभकारी जीवाणु एवं तत्वों को आलेट्रावाईलेट किरणों द्वारा होने वाले विघटन से बचाता हैं , पौधों में रोग एवं किटो की प्रति प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं , इस उर्वरक से फसलो की भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी होता हैं |


Bio Flowering Agent

प्रयोग विधि :-

पॉवर नाम का यह बायो प्रोडक्ट घोल के रूप में आता हैं जो  पौधों में फूलो की संख्या में का विकास करता हैं , तथा इसका प्रयोग लगभग सभी प्रकार की फसलो में छिडकाव के माध्यम से किया जा सकता हैं , छिडकाव करने के लिए 1.5 ml उर्वरक को 1 लीटर पानी के हिसाब से घोल तैयार करे और इसे फसलो में कम से कम 7-8 दिन और अधिकतम 15-20 दिन के अंतर में 3 छिडकाव करे , अधिकाश कीटनाशक के साथ प्रयोग कर सकते हैं  |

फायदा :-

पावर, क्लोरोफिल संश्लेषण में सुधार करता हैं जिससे पौधों का समग्र विकास होता हैं , फुल और फल को गिरने से रोकता हैं तथा बीजो का अंकुरण क्षमता में सुधार होता हैं , अनाज ,तिलहन वा समस्त बीज वाली फसल में   पोचे दाने को कम करता हैं , जिससे अधिक उपज होता हैं , दाना चमकदार और वजनदार होता हैं |


Josh B5 Bio Insecticide वा flowering Agent

प्रयोग विधि :-
यह बायो एजेंट घोल के रूप में आता हैं जिसका प्रयोग खड़ी फसल में छिडकाव के माध्यम से किया जाता हैं , यह फसलो की फुल, फल को बढ़ाने के साथ कीड़ो को भी मारने की क्षमता रखता हैं  , तथा लबे समय तक कीड़ो के आक्रमण से फसलो को बचाता हैं | इसका प्रयोग सभी फसलो में, फसल के किसी भी अवस्था में किया जा सकता हैं | 2 ml दवा को एक लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर 3-4 बार 15 दिन के अन्तराल में  छिडकाव करे 

फायदा :-
इसके प्रयोग से पोषक तत्वों का फसल दुवरा अच्छी तरह से उपयोग होता हैं . फसल में हानिकारक किट समाप्त होते हैं तथा फसल की प्रति रोधक क्षमता बढती जिससे किटो के हमले के खिलाफ फसल का रक्षा तंत्र सक्रीय होता हैं , फुल की संख्या और फल धारण करने की क्षमता प्रभावी रूप से बढता हैं | तथा उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होता हैं .

इसके अलावा भी कई Soil Bio Nutrient हैं जिसका काम ऊपर उलेख किये गए बायो प्रोडक्ट के सामान ही हैं तथा उपयोग या प्रयोग विधि भी सामान हैं .


 



Translate

 PM-किसान सम्मान निधि 

के लिए 

ऑनलाइन आवेदन करे 

किसान क्रेडिट कार्ड 

के लिए 

ऑनलाइन आवेदन करे 

 प्रधान मंत्री फसल बीमा 

के लिए 

ऑनलाइन आवेदन करे 

Importance Of Link

https://navjiwankrishi.blogspot.in/p/all-in.html

https://navjiwankrishi.blogspot.com/p/blog-page_16.html



    
==============================
              





Popular Posts